अल-जज़ीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, नस्लवाद और असमानता के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन शुरू होने और 3 नवंबर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद टकराव की स्थिति के कारण, अमरीका में हथियारों की बिक्री रिकॉर्ड 17 मिलियन तक पहुंच गई है।
हथियारों की बिक्री में वृद्धि ऐसी स्थिति में हुई है कि जब कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है और डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स के बीच की खाई और गहरी हो रही है।
शुक्रवार को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपण ग्रहण समारोप से पहले कड़े सुरक्षा उपायों पता चलता है कि अमरीका, पतन की कगार पर है।
प्रदर्शनों के दौरान हथियार ले जाने पर पाबंदी के बावजूद, ट्रम्प समर्थकों का कहना है कि वे शपण ग्रहण समारोप के आयोजन के दिन अमरीकी संविधान में दूसरे संशोधन के समर्थन में सशस्त्र प्रदर्शन करेंगे।
पार्क और सरकारी इमारतों के बंद होने की तस्वीरों से पता चलता है कि इस देश में भय का वातावरण उत्पन्न है।
बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमरीकी कांग्रेस पर ट्रम्प के समर्थकों के फिर से हमला करने की संभावना है। नेशनल गार्ड कमांड सेंटर ने एक बयान जारी करके इस पर चिंता जताई है और कहा है कि 12 जनवरी 2021 को नेशनल गार्ड के बलों को हथियारों से लैस रहने की अनुमति दे दी गई है, ताकि राजधानी की पुलिस कांग्रेस और उसके सदस्यों और कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान कर सके।
वाशिंगटन डीसी में लगभग 15000 गार्ड्स को तैनात किया गया है, ताकि बाइड के उद्घाटन समारोह के दौरान शांति स्थापित की जा सके। इसके अलावा अभी 5,000 बलों को और तैनात किया जाएगा।